पटना : विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से किया दुर्व्यवहार : नित्यानंद राय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार भर में भारत बंद के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने आम जनता और जरूरतमंद लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. उत्पात मचा रहे आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अमानवीय बर्ताव की वजह से समय पर कई लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाये. […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार भर में भारत बंद के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने आम जनता और जरूरतमंद लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. उत्पात मचा रहे आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अमानवीय बर्ताव की वजह से समय पर कई लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाये. इन लोगों ने तोड़फोड़ भी की.
नित्यानंद राय ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि भारत बंद के नाम पर राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव एवं उत्पात की जो घटनाएं सामने आ रही हैं उस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राजद नेताओं को जवाब देना चाहिए. क्या लोकतंत्र में कांग्रेस व राजद के विरोध का यही तरीका है. इधर बिहार भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों द्वारा बुलाये गये भारत बंद को असफल करार दिया है.
बिहार भर में जो हंगामा खड़ा किया गया, उससे प्रदेश की आम जनता हकलान रही. इधर विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा ने कहा कि जोर जबरदस्ती से कराये जा रहे बंद को पूरी तरह से बिहार की जनता ने नकार दिया है और इसी से हताश उनके नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उत्पात करने लगे. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि विपक्ष का बंद जनसमर्थन में फेल था लेकिन गुंडागर्दी व अराजकता में पास था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










