पटना : टायर फटने से शीशा लदी पिकअप वैन पलटी, दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 10:02 AM

विज्ञापन

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के पास हादसा बिहारशरीफ/पटना : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के पास शीशा लदी पिकअप वैन के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. सभी पिकअप वैन पर सवार थे. घटना शनिवार की सुबह घटी. मृतकों की पहचान जवाहर […]

विज्ञापन
भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के पास हादसा
बिहारशरीफ/पटना : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के पास शीशा लदी पिकअप वैन के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. सभी पिकअप वैन पर सवार थे. घटना शनिवार की सुबह घटी. मृतकों की पहचान जवाहर साव के पुत्र विनोद कुमार गुप्ता (40 वर्षीय) और जनक साव के पुत्र संजय प्रसाद (42 वर्षीय) के रूप में हुई है.
दोनों पटना के कंकड़बाग थाने की कंकड़बाग कॉलोनी के निवासी थे. घायलों में बेगूसराय सदर के निवासी अजीत कुमार (30 वर्षीय) एवं पटना के अशोक कुमार शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, सभी मजदूर थे और पटना से शीशा लेकर बिहारशरीफ के एक दुकानदार को डिलिवरी देने आ रहे थे. इसी दौरान मोरा तालाब के पास पिकअप वैन का टायर ब्लास्ट कर गया. इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.
हादसे की सूचना पाकर भागन बिगहा ओपी के प्रभारी आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. लेकिन, वहां से डॉक्टरों ने घायलों को पटना रेफर कर दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन