तीन महीने में प्रदेश के सभी डाॅक्टर होंगे ऑनलाइन

Updated:
विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि अगले तीन महीने के भीतर राज्य के सभी सरकारी डाॅक्टर व नर्स ऑनलाइन हो जायेंगे. मेडिकल कॉलेज से लेकर एपीएचसी तक में पदास्थापित डाॅक्टर व नर्स से मरीज ऑनलाइन समय ले सकेंगे. विभाग की वेबसाइट से सभी डाॅक्टर जुड़े हुए होंगे. वे शुक्रवार को बिहार […]

विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि अगले तीन महीने के भीतर राज्य के सभी सरकारी डाॅक्टर व नर्स ऑनलाइन हो जायेंगे. मेडिकल कॉलेज से लेकर एपीएचसी तक में पदास्थापित डाॅक्टर व नर्स से मरीज ऑनलाइन समय ले सकेंगे. विभाग की वेबसाइट से सभी डाॅक्टर जुड़े हुए होंगे. वे शुक्रवार को बिहार नर्सिंग निबंधन परिषद की वेबसाइट को लांच करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, विशेष सचिव राधेश्याम साह निदेशक प्रमुख डाॅ एचएन दिवाकर भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सभी सेवाओं को पारदर्शी बनाया जा रहा है. तीन महीने के भीतर मरीज डाॅक्टरों से ऑनलाइन समय ले सकेंगे. विभाग तकनीक पर फोकस कर रहा है. आने वाले समय में विभाग पूरी तरह डिजिटल हो जायेगा. सारी बातें पब्लिक डोमेन में होंगी. डाॅक्टरों की कमी को पूरा करने में विभाग लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि नर्सिंग पर सरकार का पूरा जोर है. सभी जिलों में जीएनएम स्कूल खुलेगा. अभी राज्य में 11 सरकारी जीएनएम स्कूल हैं.
अन्य जिलों में भूमि चिह्नित हो गयी है. चालू वित्तीय वर्ष में भवन निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. अनुमंडलों में एएनएम स्कूल खुलना है. सात निश्चय के तहत 10 एएनएम और पांच जीएनएम स्कूल खुल गया है. 32 अनुमंडल में एएनएम स्कूल खुल गया है. डाॅक्टरों को एसीपी का लाभ मिलने से संबंधित प्रश्न पर कहा कि तीन दिन पहले हुई बैठक में 250 डाॅक्टरों को एसीपी का लाभ दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन