24 से ऑनलाइन बुक करा सकेंगे जनरल टिकट
Updated at : 27 Aug 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए अब काउंटर पर जाने की झंझट खत्म हो जायेगी. पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24 सितंबर से मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इसकी तैयारी में रेल प्रशासन जुट गया है. बता […]
विज्ञापन
पटना : जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए अब काउंटर पर जाने की झंझट खत्म हो जायेगी. पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24 सितंबर से मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इसकी तैयारी में रेल प्रशासन जुट गया है.
बता दें कि रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट कटाने के लिए काउंटरों पर लगातार लंबी कतार खड़ी रहती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इसी को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने मोबाइल टिकटिंग की सुविधा को लेकर योजना बनायी है. मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू होने के बाद जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्री ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करा सकेंगे.
इसके लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में यूटीएस ऑन मोबाइल नामक एप डाउनलोड करना होगा. पूमरे को नहीं अभी तक इससे नहीं जोड़ा गया था. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 24 सितंबर से पूर्व मध्य रेल सहित पांचों रेल मंडल में यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




