एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ बीडीओ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को घोसवरी के प्रखंड विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बीडीओ योजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिये एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था. मोकामा अनुमंडल के प्रखंड घोसवरी में जयवर्धन गुप्ता प्रखंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं. […]

विज्ञापन

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को घोसवरी के प्रखंड विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बीडीओ योजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिये एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था. मोकामा अनुमंडल के प्रखंड घोसवरी में जयवर्धन गुप्ता प्रखंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं. वह मोकामा स्थित मोल दियार टोला के छोटन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे हैं.

विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ गांव मालपुर थाना घोसवारी निवासी दिनेश गोप ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि बीडीओ एक योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. मामला दर्ज करने के बाद बीडीओ को ट्रैप करने के लिये डीएसपी पारसनाथ के नेतृत्व में धावा दल बनाया गया. धावा दल मंगलवार को मोल दयार टोला पहुंचा और बीडीओ को किराये के आवास से एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय निगरानी-1 में पेश किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन