पटना : मोकामा में नवनिर्मित पानी टंकी टावर टूटा, मचा हड़कंप

Updated at : 21 Aug 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मोकामा में नवनिर्मित पानी टंकी टावर टूटा, मचा हड़कंप

अधिकारियों की टीम ने की विकास कार्यों की पड़ताल पीयू के बीएड कॉलेजों की मान्यता बहाल पटना : पटना विश्वविद्यालय के दोनों ही बीएड कॉलेजों पटना ट्रेनिंग कॉलेज व पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की मान्यता एनसीटीई द्वारा आखिरकार पुन: बहाल कर दी गयी. इसके लिए कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह के आदेश से विवि ने […]

विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने की विकास कार्यों की पड़ताल
पीयू के बीएड कॉलेजों की मान्यता बहाल
पटना : पटना विश्वविद्यालय के दोनों ही बीएड कॉलेजों पटना ट्रेनिंग कॉलेज व पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की मान्यता एनसीटीई द्वारा आखिरकार पुन: बहाल कर दी गयी. इसके लिए कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह के आदेश से विवि ने लगातार लंबी लड़ाई लड़ी. कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति भी की गयी. एनसीटीई में अपील की गयी. स्वयं रजिस्ट्रार मनोज मिश्र दिल्ली में एनसीटीई के अधिकारियों से मिलने गये.
एनसीटीई के रीजनल ऑफिसर में पटना ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो ललित कुमार, सुधाकर सिंह आदि ने अपने डॉक्यूमेंट्स को रखा. इधर एनसीटीई को पीयू ने कोर्ट में भी चैलेंज किया. न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद एनसीटीई भी हरकत में आया और पीयू के मामले को गंभीरता से देखते हुए आखिरकार नोटिस जारी कर सोमवार को मान्यता पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटा लिया. प्रभात खबर द्वारा भी इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया गया और अंतत: पीयू के दो कॉलेज जो सुनसान पड़े थे उनमें अब एक बार फिर से रौनक लौट आयेगी.
आज से नियमित शुरू हो जायेंगी कक्षाएं : जो छात्र व शिक्षक आशंकित थे, अब उनमें खुशी की लहर है. यहां राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड परीक्षा से नामांकन लेने वाले छात्रों को यह डर सता रहा था कि अगर दोनों कॉलेजों की मान्यता पुन: बहाल नहीं की गयी, तो उनका क्या होगा.
छात्रों से विवि द्वारा यह अंडरटेकिंग ले लिया गया था कि अगर पीयू के कॉलेजों को मान्यता नहीं मिलती है तो उनका नामांकन रद्द हो जायेगा और इसके लिए वे कोई क्लेम भी नहीं कर पायेंगे.
12 सीेटें रह गयीं खाली : मान्यता नहीं मिलने की आशंका की वजह से कई छात्रों ने पीयू का ऑप्शन नहीं चुना था. पटना ट्रेनिंग कॉलेज की बात करें तो राज्य स्तरीय बीएड नामांकन टेस्ट से सिर्फ 97 छात्रों को ही आवंटन किया गया था, उसमें से भी सिर्फ 88 नामांकन ही हुए हैं.
पटना : राज्य स्तरीय बीएड नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों का विरोध लगातार जारी है. सोमवार को एक बार फिर छात्रों ने एनओयू के दफ्तर में हंगामा किया. हंगामें के दौरान सुरक्षा गार्ड के द्वारा धक्का-मुक्की का भी छात्रों ने आरोप लगाया. छात्र लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि उनका कॉलेज का एलॉटमेंट गलत हुआ है.
जितने छात्र उतनी तरह की शिकायते हैं. छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें च्वाइस किया कॉलेज नहीं मिला और ऐसे जगहों पर भेज दिया गया जहां जाकर एडमिशन लिया जाना मुश्किल और परेशानी भरा है. इसमें कई छात्राएं भी हैं. अल्पसंख्यक कॉलेज के द्वारा नामांकन नहीं लिये जाने से छात्र अलग परेशान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन