फुलवारीशरीफ : पेट्रोल पंप मैनेजर को 50 हजार का चूना लगाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : जानीपुर थाने के फरीदपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर संजय यादव को तीन शातिरों ने 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया. घटना उस समय हुई जब शनिवार की दोपहर मैनेजर संजय यादव फरीदपुर के यूनियन बैंक शाखा में पचास हजार रुपये जमा करने गये थे. पहले से बैंक में मौजूद तीन […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : जानीपुर थाने के फरीदपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर संजय यादव को तीन शातिरों ने 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया. घटना उस समय हुई जब शनिवार की दोपहर मैनेजर संजय यादव फरीदपुर के यूनियन बैंक शाखा में पचास हजार रुपये जमा करने गये थे.
पहले से बैंक में मौजूद तीन शातिर युवकों ने मैनेजर संजय को झांसा देकर खुदरा मांगा. इस दौरान शातिरों ने मैनेजर के पास पचास हजार रुपये का बंडल ले लिया और दो- दो हजार रुपये के बंडल थमा कर चंपत हो गये. पंप मैनेजर ने काउंटर पर रुपये जमा करने पहुंचे तो पंप मैनेजर के होश उड़ गये. नोटों की गड्डी में दो हजार के मात्र तीन ही नोट थे. गड्डी के बीच सौ -सौ रुपये नोट रखे थे. पीड़ित मैनेजर ने तुरंत स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. थानेदार मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक कैद हैं, उसकी पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










