पटना : 21 को पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन

Updated at : 12 Aug 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 21 को पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन

पटना : सूबे के 190 डाकघरों में 10 दिन बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा शुरू होगी. इस योजना की शुरुआत 21 अगस्त से होगी, जिसके तहत सूबे के सभी जिले के प्रधान डाकघरों में पेमेंट बैंक की विशेष शाखा स्थापित की जायेगी. साथ ही 114 शाखा डाकघरों और 38 उप डाकघरों में पोस्ट […]

विज्ञापन
पटना : सूबे के 190 डाकघरों में 10 दिन बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा शुरू होगी. इस योजना की शुरुआत 21 अगस्त से होगी, जिसके तहत सूबे के सभी जिले के प्रधान डाकघरों में पेमेंट बैंक की विशेष शाखा स्थापित की जायेगी.
साथ ही 114 शाखा डाकघरों और 38 उप डाकघरों में पोस्ट पेमेंट की सुविधा होगी. इसके लिए डाकघरों में अलग से पूरा सेटअप तैयार किया गया है. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पटना में फिलहाल जीपीओ को शामिल किया गया है. इसके अलावा पटना में पूर्वी लक्ष्मी नगर, पुनाईचक, मनोहरपुर कछुआरा तथा पहाड़ी डाकघर में पोस्ट पेमेंट की सुविधा लोगों को मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन