पटना : सरकार को उखाड़ फेंकने को राजद की संकल्प सभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : क्रांति दिवस पर राजद ने गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया. पटना में जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में राजद संघर्ष […]
विज्ञापन
पटना : क्रांति दिवस पर राजद ने गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया. इसमें केंद्र औ�� राज्य सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया.
पटना में जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में राजद संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक रेखा पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया.
मुजफ्फरपुर प्रकरण में सीएम से इस्तीफे की मांग की गयी. प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 30 सितंबर तक सभी प्रखंडों व सभी पंचायतों में सभा कर केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर को उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन