पटना : अनियमितता के आरोप, युवा कांग्रेस का चुनाव शेड्यूल बदला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में छह अगस्त से शुरू होने वाले युवा कांग्रेस के चुनाव शेड्यूल में बदलाव किया गया है. अब छह अगस्त की जगह यह सात अगस्त से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगा. छह अगस्त को होने वाला चुनाव अब नौ अगस्त को होगा. साथ ही युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में छह अगस्त से शुरू होने वाले युवा कांग्रेस के चुनाव शेड्यूल में बदलाव किया गया है. अब छह अगस्त की जगह यह सात अगस्त से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगा. छह अगस्त को होने वाला चुनाव अब नौ अगस्त को होगा.
साथ ही युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची में सुधार किया गया है. पहले पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, उनमें से एक नाम हटाकर संगठन की वेबसाइट पर चार उम्मीदवारों को रखा गया है. हटाये गये उम्मीदवार पर युवा कांग्रेस की शर्तों से अधिक उम्र के होने का आरोप लगा था. यह सारा परिवर्तन प्रभात खबर में पांच अगस्त को प्रमुखता से छपी खबर के बाद किया गया है.
दरअसल उस खबर में इस चुनाव प्रक्रिया में कई तरह की अनियमितताओं की बात उजागर की गयी थी. युवा कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए स्क्रूटनी के बाद गुंजन पटेल, दौलत इमाम शिराजुदौल्लाह, मंजीत आनंद साहु और कुमार रोहित की उम्मीदवारी तय हुई थी. स्क्रूटनी तिथि बीत जाने के बाद इस सूची में राकेश कुमार यादव का नाम जोड़ा गया. बाद में खबर छपने के बाद कार्रवाई हुई और इनका नाम हटा दिया गया. युवा कांग्रेस के इस चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए वोट डाले जायेंगे.
दस अगस्त को जिलास्तरीय और 11 अगस्त को राज्यस्तरीय चुनाव के वोटों की गिनती होगी. संगठन के प्रदेशअध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार जबकि महासचिव पद के लिए 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. करीब पांच वर्ष बाद होने वाला यह चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. युवा कांग्रेस के इस चुनाव द्वारा विधानसभा कमिटी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव का चयन किया जायेगा. यह चुनाव सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा.
राकेश कुमार यादव की उम्मीदवारी कर दी गयी है रद्द
प्रदेश के रिटर्निंग ऑफिसर (पीआरओ) पराग वाडिया ने कहा है कि छह अगस्त को होने वाला चुनाव अब नौ अगस्त को होगा. बाकी सभी शेड्यूल पूर्ववत रहेंगे. उन्होंने कहा कि राकेश कुमार यादव के खिलाफ अधिक उम्र के होने का आरोप लगा था. इसलिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन