आठ हजार की रिश्वत के साथ एएसआई गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:05 AM
पटना : पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी पैसे मांग रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को पीड़ित से रिश्वत लेने वाले एक सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पास से रिश्वत में लिये गये आठ हजार के अलावा 1.30 लाख नकद भी […]
पटना : पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी पैसे मांग रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को पीड़ित से रिश्वत लेने वाले एक सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पास से रिश्वत में लिये गये आठ हजार के अलावा 1.30 लाख नकद भी बरामद हुआ है.
थाना चौक के गांव कहार टोली निवासी दयानंद सिंह ने गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मामला दर्ज कराया था कि चौक थाने के सहायक अवर निरीक्षक उसके मामले (कांड संख्या -247/18) में मदद करने को रिश्वत मांग रहे हैं. निगरानी मुख्यालय में डीएसपी मो जमीरुद्दीन को आरोपित पुलिस अवर निरीक्षक को ट्रैप करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. डीएसपी ने चौक थाने के पास ही विनय कुमार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. धावा दल ने उसकी तलाशी ली, तो एएसआई की जेब से एक लाख तीस हजार 200 रुपये अलग से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










