पटना : शाम को हुई झमाझम बारिश

Updated at : 03 Aug 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : शाम को हुई  झमाझम बारिश

पटना : गुरुवार की शाम एक बार फिर झमाझम बारिश हुई. करीब आधा घंटे हुई इस बारिश से शहर में ठंडक पसर गयी. मौसम सुहाना हो गया. करीब बीस मिलीमीटर बारिश हुई. दरअसल चार बजे के बाद से ही शहर में काले बादलों ने डेरा डाल दिया था. पांच बजे के आसपास पहले बूंदा-बांदी शुरू […]

विज्ञापन
पटना : गुरुवार की शाम एक बार फिर झमाझम बारिश हुई. करीब आधा घंटे हुई इस बारिश से शहर में ठंडक पसर गयी. मौसम सुहाना हो गया. करीब बीस मिलीमीटर बारिश हुई. दरअसल चार बजे के बाद से ही शहर में काले बादलों ने डेरा डाल दिया था. पांच बजे के आसपास पहले बूंदा-बांदी शुरू हो गयी थी. इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गयी.
इसके चलते जल जमाव वाले इलाके में एक बार फिर पानी बढ़ गया. जानकारी के मुताबिक शाम को हुई बारिश से मीठापुर स्थित ग्रिड में दो से तीन फुट पानी जमा हो गया है. बिजली कंपनी को इसके मैनेज करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल यह स्थान आसपास की जगह से काफी नीचे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन