पटना : युवा जदयू प्रमंडल प्रभारियों की सूची जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : संगठन को सशक्त बनाने के लिए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा ने नौ प्रमंडलों के प्रभारियों की सूची जारी की. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक यूथ तैयार करने का संकल्प है. साथ ही विधानसभा और प्रमंडलों के प्रभारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है. सभी प्रमंडल प्रभारी गुरुवार […]
विज्ञापन
पटना : संगठन को सशक्त बनाने के लिए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा ने नौ प्रमंडलों के प्रभारियों की सूची जारी की. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक यूथ तैयार करने का संकल्प है. साथ ही विधानसभा और प्रमंडलों के प्रभारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है. सभी प्रमंडल प्रभारी गुरुवार से पहले चरण में प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष खुद नवादा, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, बाढ़, गया का दौरा करेंगे. पार्टी कार्यालय में प्रमंडल प्रभारियों की जारी सूची में प्रवीण कुमार चंद्रवंशी को मगध, पंकज पटेल को मुंगेर, अविनाश कुमार को पूर्णिया, अनिल कुमार को पटना, अमर यादव को कोसी, दिनेश अरोड़ा को सारण, कुमार नीरज को तिरहुत, भागीरथ कुशवाहा को भागलपुर और मो रिजवान अंसारी को दरभंगा प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है. इस अवसर पर प्रियरंजन पटेल, ओम प्रकाश सिंह सेतु, पंकज कुमार सिंह, राजीव रंजन, ज्योति पांडेय, प्रवीण चंद्रवंशी, गुड्डू सिंह, भागीरथ कुशवाहा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन