पटना : कौटिल्य विहार रेस्टोरेंट लीज रद्द विवाद बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में चल रहे कौटिल्य विहार रेस्टोरेंट का लीज रद्द करने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है. पर्यटन निगम ने रेस्टोरेंट के प्रमुख सुनील सिन्हा के खिलाफ कोतवाली थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार जब से एजेंसी को लीज मिला है, तब से […]

विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में चल रहे कौटिल्य विहार रेस्टोरेंट का लीज रद्द करने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है. पर्यटन निगम ने रेस्टोरेंट के प्रमुख सुनील सिन्हा के खिलाफ कोतवाली थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार जब से एजेंसी को लीज मिला है, तब से लीज का पैसा जमा नहीं किया है.
रेस्टोरेंट संचालक पर 2015 से लीक का पैसा बकाया हैं. यह बकाया लगभग दो करोड़ से अधिक है. निगम सूत्रों के अनुसार लीज के भुगतान के लिए रेस्टोरेंट के संचालक को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन लीज की राशि का भुगतान नहीं किया. तब अंत में निगम ने लीज का आवंटन रद्द कर दिया. इसको लेकर पर्यटन निगम के प्रबंधक (होटल एवं लीज) गौरव कुमार o रेस्टोरेंट संचालक के बीच वाद-विवाद हुआ और एक
दूसरे ने देख लेने की धमकी दी और आज मामला थाने तक पहुंच गया. मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक ने पहले साल में लीज का राशि निगम को भुगतान किया था, उसके बाद दूसरे साल में 75 लाख के बदले 50 लाख दिया. उसके उसने पैसा देना बंद कर दिया. रेस्टोरेंट का अनुबंध 2019 तक का था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन