पटना : किसके सर होगा कॉप्ट सदस्य का ताज

Updated at : 23 Jul 2018 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : किसके सर होगा कॉप्ट सदस्य का ताज

बिछायी जा रही बिसात, नवनिर्वाचित सदस्यों को मनाने की कवायद पटना सिटी : सिखों के दूसरे बड़े तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रबंधक कमेटी सदस्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है. कॉप्ट सदस्य के लिए सियासी बिसात बिछायी जा रही है. कमेटी में जगह पाने के लिए पराजित […]

विज्ञापन
बिछायी जा रही बिसात, नवनिर्वाचित सदस्यों को मनाने की कवायद
पटना सिटी : सिखों के दूसरे बड़े तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रबंधक कमेटी सदस्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है.
कॉप्ट सदस्य के लिए सियासी बिसात बिछायी जा रही है. कमेटी में जगह पाने के लिए पराजित सदस्य के साथ निर्वतमान सदस्य ने भी कॉप्ट सदस्य के तौर पर कवायद तेज कर दी है. नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ तालमेल बैठा कर खुद को स्थापित करने की बढ़ी कवायद से तख्त साहिब में सियासी हलचल बनी हुई है.
इंतजार इस बात का है कि तख्त साहिब प्रबंधक कमेटी के कस्टोडियन सह पटना के जिला सत्र न्यायाधीश सनातनी सिख सभा के प्रतिनिधि के नाम की घोषणा करें. इस घोषणा के उपरांत प्रबंधक कमेटी की बैठक सात दिनों के अंदर बुलायी जायेगी, जिसमें कॉप्ट सदस्य का चुनाव होगा. कॉप्ट सदस्य बनने के लिए जोड़तोड़ की गणित बैठायी जा रही है. हालांकि, इस मामले में कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है.
बताते चलें कि तख्त साहिब में पंद्रह सदस्यीय प्रबंधक कमेटी होती है. इसमें पांच सदस्य पदधारक होते हैं. पदधारकों में अध्यक्ष, वरीय व कनीय उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के पद हैं. इसमें पांच हलकाें से चुनाव जीत कर आते हैं, जबकि पांच दूसरे प्रांतों के गुरुद्वाराें के प्रतिनिधि सदस्य होते हैं. तीन को प्रबंधक कमेटी के कस्टोडियन सह पटना के जिला सत्र न्यायाधीश मनोनीत करते हैं.
इसी प्रकार एक सदस्य सनातनी सिख सभा का होता है. इस प्रकार चौदह सदस्य मिल कर एक काॅप्ट सदस्य का चुनाव करते हैं. ऐसे में कुर्सी खो चुके पुराने सदस्य फिर से कॉप्ट सदस्य बन कमेटी में जगह पाएं , इसकी रणनीति बनने लगी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन