मनेर से सगुना मोड़ व हाजीपुर से पटना के बीच बस सेवा की हुई शुरुआत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना/मनेर : मनेर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र व विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर दानापुर सगुना मोड़ के लिए बस रवाना किया. इसी के साथ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की मनेर […]
विज्ञापन
पटना/मनेर : मनेर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र व विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर दानापुर सगुना मोड़ के लिए बस रवाना किया. इसी के साथ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की मनेर शरीफ सगुना मोड़ नगर बस सेवा की शुरुआत हुई.
रूट संख्या 999 के नाम से सृजित मनेर शरीफ सगुना मोड़ रूट में दो बसें हर दिन 16 ट्रिप मारेंगी अौर हर 30 मिनट पर आने-जाने वाले यात्रियों को उपलब्ध होंगी. मौके पर मौजूद परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि मनेर शरीफ तक पयर्टकों को आने-जाने में परेशानी होती है. इसे देखते हुए नगर बस सेवा की शुरुआत की गयी. अब सीधे राजधानी पटना से हर सुदूर इलाके को नगर बस सेवा से जोड़ा जायेगा. इसके अलावा बिहटा अस्पताल को भी बस सेवा से जोड़ा जायेगा.
रामकृपाल यादव ने कहा कि नगर बस सेवा शुरू होने से मनेर के लोगों खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी. मौके पर दानापुर एसडीओ अमिताभ गुप्ता, मनेर बीडीओ सुलेखा कुमारी समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे. इससे पहले शनिवार को हाजीपुर जंक्शन से भी दोपहर 11 बजे नगर बस सेवा की शुरुआत हुई. वहां भी इसे परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रूट संख्या 444 के नाम से सृजित इस रूट में 12 बसें हर दिन गांधी मैदान और हाजीपुर के बीच 120 ट्रिप मारेंगी और हर 20 मिनट पर यात्रियों को आने-जाने को उपलब्ध हाेंगी. दोनों नवसृजित रूटों की बसों में महिलाओं के लिए 65 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी.
बसों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा व जीपीएस : हाजीपुर से पटना के बीच शुरू हुई नगर बस सेवा के लिए बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाया गया है.वही बस की गति क्या है, किस रूट पर कहां है इसकी जानकारी के लिए बसों में जीपीएस लगाया गया है, ताकि बसों पर विभाग की पैनी नजर रखी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










