अब श्रेणी बना कर तय की जायेगी वार्डों की सफाई

Updated at : 21 Jul 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
अब श्रेणी बना कर तय की जायेगी वार्डों की सफाई

एए रहेगा सबसे साफ सबसे गंदे वार्ड को दी जायेगी डीडी श्रेणी पटना : जमीन पर सफाई भले ही नहीं दिखे, डस्टबीन भले कचरे से भरा हो लेकिन नगर निगम कागजी घोड़ा दौड़ाने से बाज नहीं आ रहा है. अब नगर अायुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सफाई का एक और नया प्लान तैयार किया है. […]

विज्ञापन
एए रहेगा सबसे साफ सबसे गंदे वार्ड को दी जायेगी डीडी श्रेणी
पटना : जमीन पर सफाई भले ही नहीं दिखे, डस्टबीन भले कचरे से भरा हो लेकिन नगर निगम कागजी घोड़ा दौड़ाने से बाज नहीं आ रहा है. अब नगर अायुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सफाई का एक और नया प्लान तैयार किया है. इस प्लान में सबसे पहले शहर के सभी क्षेत्रों को सफाई के मामले में चार श्रेणियों के आधार पर बांटा जायेगा.
इसमें अधिक सफाई से लेकर सबसे गंदी जगहों को क्रमश: चिह्नित करना है.नये प्लान में एए श्रेणी वाला क्षेत्र सबसे साफ व डीडी श्रेणी वाला क्षेत्र सबसे गंदा माना जायेगा. नये प्लान की कार्ययोजना अंचल के नगर प्रबंधकों को तैयार करनी है, जो कार्यपालक पदाधिकारी से होते हुए नगर आयुक्त तक आयेगी. उप नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि श्रेणी बांटने के पीछे कोशिश है कि नगर निगम अपने सीमित साधनों से बेहतर काम करे. जहां स्थिति खराब रहेगी, वहां संसाधन बढ़ाये जायेंगे.
डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए बन रहा प्लान
जानकारी के अनुसार नगर निगम अपने स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का प्लान तैयार कर रहा है. इसको लेकर सबसे पहले श्रेणी स्तर पर वार्डों को बांटा जा रहा है. नये प्लान में इसको गूगल मैप व गूगल अर्थ पर भी डाला जायेगा. ताकि इसकी पूरी मॉनीटरिंग की जा सके.
इसके अलावा जिन इलाकों में दो पाली में सफाई की जाती है, वहां सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक व रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक सफाई की जायेगी. नगर आयुक्त के निर्देशानुसार इन समय अंतरालों में बीच का एक घंटा जलपान व भोजन के लिए रहेगा.
एक सप्ताह में दिया जायेगा नया होल्डिंग नंबर : नये होल्डिंग टैक्स के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये गये. किसी भी नये होल्डिंग को एक सप्ताह के भीतर नंबर दिया जाये. इसके अलावा प्राइवेट कंपनी के साथ समन्वय रखने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन