पटना : मौलाना अख्तर रजा अजहरी मियां बरेली के निधन पर सीएम मर्माहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अख्तर रजा अजहरी मियां बरेली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. साथ ही अमन–चैन के पैरोकार के रूप में एक बड़ी शख्सियत को […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अख्तर रजा अजहरी मियां बरेली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.
साथ ही अमन–चैन के पैरोकार के रूप में एक बड़ी शख्सियत को खो दिया है. अजहरी अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे.
अजहरी को खान–ए–काबा के गुसुल के अवसर पर भारत से मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाना और जाम–ए–अजहर मिस्र का उन्हें फख्र–ए–अजहर का अवार्ड मिलना हमारे देश के लिए गर्व का विषय था. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके अनुयायियों एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










