पटना : 21 जुलाई को प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा प्रभात खबर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रतिभा को बस पंख लगाने की देर होती है इसके बाद उड़ान शुरू हो जाती है. प्रभात खबर सफल प्रतिभा को हर साल पंख लगाने का काम करता है. उन्हें सम्मानित करता है. क्योंकि जब कुछ पाने की ललक हो, तो लोग उसे पा कर रहते हैं. इसके लिए हौसला बुलंद करने की […]
विज्ञापन
पटना : प्रतिभा को बस पंख लगाने की देर होती है इसके बाद उड़ान शुरू हो जाती है. प्रभात खबर सफल प्रतिभा को हर साल पंख लगाने का काम करता है.
उन्हें सम्मानित करता है. क्योंकि जब कुछ पाने की ललक हो, तो लोग उसे पा कर रहते हैं. इसके लिए हौसला बुलंद करने की जरूरत होती है. ऐसे में जब मेहनत रंग लाये तो उसे सम्मान देना भी जरूरी होता है. इस साल भी पटना जिले से सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बिहार बोर्ड की दसवीं और 12वीं परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को 21 जुलाई को सम्मानित किया जायेगा.
इस समारोह में स्टूडेंट्स को शामिल होने के लिए स्कूल के लेटर हेड पर लिखवा कर और साथ में अंक पत्र संलग्न कर प्रभात खबर कार्यालय में जमा करना होगा. प्राचार्य भी स्कूल के टॉपर्स की सूची प्रभात खबर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं. सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक इच्छुक छात्र प्रभात खबर कार्यालय में अावेदन जमा कर सकते हैं.
ये होंगे सम्मानित
बिहार बोर्ड दसवीं में 70 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को शामिल किया जायेगा.
सीबीएसई और आईसीएसई दसवीं, बारहवीं में 90 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स लाने वाले बच्चे होंगे शामिल.
वैसे बच्चे जिन्होंने किसी भी विषय में 100 में 100 नंबर लाया उन्हें भी शामिल किया जायेगा.
जिन्होंने विपरीत हालत में अच्छा किया है उन्हें भी शामिल करने की योजना है.
आईआईटी, मेडिकल, आईएएस, साइंस व मैथ ओलम्पियाड में अच्छा रैंक लाने वाले को भी शामिल किया जा सकता है.
जिन विद्यालयों के द्वारा बच्चों की सूची अभी तक प्रभात खबर को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. आप प्रभात खबर कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं अथवा आप मेल भी कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




