पटना : न्यूनतम तापमान में वृद्धि से हो रही परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मौसम की बेरुखी से शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. दिन में कई बार बादल छाये रहने के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं पड़ रही है. सोमवार की शाम लगभग पांच बजे भी आसमान में बादल छाये से एक बार फिर लोगों को उम्मीद जगी. […]
विज्ञापन
पटना : मौसम की बेरुखी से शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. दिन में कई बार बादल छाये रहने के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं पड़ रही है. सोमवार की शाम लगभग पांच बजे भी आसमान में बादल छाये से एक बार फिर लोगों को उम्मीद जगी. लगा कि शहर के लोगों को बारिश का दीदार हो जायेगा. मगर एक बार फिर बादलों ने दगा दे दिया और लगभग 15 मिनट के बाद आसमान साफ हो गया.
इसके अलावा बारिश नहीं होने से शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. जहां बीते एक सप्ताह से शहर का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था. सोमवार को इसमें एक डिग्री की और वृद्धि हो गयी. न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन