पटना : आज से सीबीएसई की कंपार्टमेंटल परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार (16 जुलाई) से शुरू हो रही हैं. परीक्षा के लिए पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर व भागलपुर में केंद्र बनाये गये हैं. पटना में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी. यहां केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, केंद्रीय विद्यालय बेली रोड, केंद्रीय विद्यालय दानापुर, […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार (16 जुलाई) से शुरू हो रही हैं. परीक्षा के लिए पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर व भागलपुर में केंद्र बनाये गये हैं.
पटना में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी. यहां केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, केंद्रीय विद्यालय बेली रोड, केंद्रीय विद्यालय दानापुर, नोट्रेडम एकेडमी, लोयोला हाईस्कूल, संत कैरेंस स्कूल व आर्मी स्कूल दानापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही बोर्ड की ओर से केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा एक ही दिन (16 जुलाई को) होगी. 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई तक चलेगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. पहले दिन 10वीं के परीक्षार्थियों की बांग्ला, तमिल, तेलगू, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, ओड़िया, असमी, कन्नड़, अरबी, फ्रेंच, नेपाली, लिंबू, लेप्चा, होम साइंस, तेलगू-तेलंगाना, भुटिया, मिजो विषयों की परीक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










