नीतीश के एनडीए के साथ रहने को लेकर कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने दिया ये बड़ा बयान

हैदराबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हितों को कमतर कर रही है तथा यदि उनकी पार्टी जदयू राज्य में राजग सरकार से अलग होती है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि तेदेपा, शिवसेना और […]
हैदराबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हितों को कमतर कर रही है तथा यदि उनकी पार्टी जदयू राज्य में राजग सरकार से अलग होती है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि तेदेपा, शिवसेना और जदयू सहित जो भी पार्टी भाजपा के साथ गयी, वह बिल्कुल भी खुश नहीं है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने पीटीआई भाषा से कहा, उन्हें (नीतीश कुमार) लेकर वे (भाजपा) उनके हितों को कमतर कर रहे हैं. इससे नीतीश कुमार की छवि को खासा नुकसान पहुंचा है. यदि वह अलग हटते हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










