ePaper

लापता मजदूर की हत्या की आशंका, खोजबीन जारी

Updated at : 01 Jul 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
लापता मजदूर की हत्या की आशंका, खोजबीन जारी

दानापुर : थाने के अवस्थी घाट कायस्थ टोला से 35 वर्षीय मजदूर अमर कुमार उर्फ गुंगा 25 जून से लापता है. अमर की मां सीता देवी ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. अभी तक रहस्यमय ढंग से लापता मजदूर का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. इसके चलते उसके […]

विज्ञापन

दानापुर : थाने के अवस्थी घाट कायस्थ टोला से 35 वर्षीय मजदूर अमर कुमार उर्फ गुंगा 25 जून से लापता है. अमर की मां सीता देवी ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. अभी तक रहस्यमय ढंग से लापता मजदूर का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. इसके चलते उसके परिजन एक-एक दिन मुश्किल से गुजार रहे हैं. वह हर रोज थाने के चक्कर इस विश्वास पर लगा रहे हैं कि पुलिस उनके लापता बेटे का कोई सुराग जरूर ढूंढ निकालेगी. शनिवार को डॉग स्क्वायड टीम की मदद से अवस्थी घाट व नारियल घाट तक खोजबीन की गयी, परंतु कोई सुराग नहीं लगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित वनपर टोली निवासी रघु, रामजी , विनोद व लीची साहनी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन