पटना :बिल्डर पर लगाया काम पूरा नहीं करने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 8:46 AM

विज्ञापन

पटना :ओरचिड रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एलएन पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारियों ने जगदेव पथ स्थिति अपार्टमेंट के अनमोल होम्स प्राईवेट लिमिटेड के बिल्डर राजेश कुमार सिकारिया पर काम पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. वहीं समय पर काम नहीं पूरा करने पर दूसरी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है. एसोसिएशन के लोगों […]

विज्ञापन
पटना :ओरचिड रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एलएन पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारियों ने जगदेव पथ स्थिति अपार्टमेंट के अनमोल होम्स प्राईवेट लिमिटेड के बिल्डर राजेश कुमार सिकारिया पर काम पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. वहीं समय पर काम नहीं पूरा करने पर दूसरी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है. एसोसिएशन के लोगों ने आराेप लगाया है कि बार-बार कहने के बावजूद बिल्डर मरम्मत का काम पूरा नहीं कर रहा है. अपार्टमेंट में बोरिंग खराब हो चुकी है.
कई जगहों से पानी रिसाव हो रहा है. कई जगहों पर दरवाजा व खिड़कियां सड़ रही हैं. बेसमेंट खराब हो चुका है. आरोप लगाने वालों में अध्यक्ष के अलावा एसोसिएशन के सचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉक्टर वेद प्रकाश व सदस्य द्वारिका साह सहित अन्य लोग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन