नेपाल के विराटनगर में भारतीय दूतावास पर बमों से हमला, जानें पूरा मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

जोगबनी (अररिया) :नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय में सोमवार की देर शाम बम से हमला हुआ है. हालांकि बमबाजी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भारतीय दूतावास कार्यालय के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है. इस घटना के बाद सीमा और दूतावास कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. […]
विज्ञापन
जोगबनी (अररिया) :नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय में सोमवार की देर शाम बम से हमला हुआ है. हालांकि बमबाजी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भारतीय दूतावास कार्यालय के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है. इस घटना के बाद सीमा और दूतावास कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी के पास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. पुलिस को मिली प्राथमिक सूचना के अनुसार दो युवक बाइक से दूतावास के पास सोमवार की शाम पहुंचे. दूतावास की पीछे की दीवार पर कूकर बम रखा, जिसमें टाइमर लगा था. इसके बाद दोनों फरार हो गये. बताया जाता है कि टाइमर के सहारे ही विस्फोट कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया.
इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा पर किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है. सीमा-पर भारी संख्या में जवानों को लगा दिया गया है. नेपाल पुलिस के अनुसार, बम रखने वालों की पहचान नहीं हो पायी है. सीमावर्ती जोगबनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




