बिहार : गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग जायेगी पार्टी : शिवानंद तिवारी
Updated at : 10 Feb 2018 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि जमीन कब्जा मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ पार्टी चुनाव आयोग जाकर उनकी संसद सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी. जो जमीन दो किस्तों में गिरिराज सिंह ने लिखवायी है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामे […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि जमीन कब्जा मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ पार्टी चुनाव आयोग जाकर उनकी संसद सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी. जो जमीन दो किस्तों में गिरिराज सिंह ने लिखवायी है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामे में नहीं है.
आखिर जमीन और उनके घर मिले करोड़ों रुपये से क्या संबंध है? गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बचाया. गिरिराज बात-बात में लोगों को पाकिस्तान भेजते हैं.
भाजपा उन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? दो एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर कब्जा मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी एफआईआर में देरी क्यों हुई? बाद में संबंधित थाना प्रभारी ने आखिर क्यों मामला दर्ज किया? गौरतलब हो कि दलित की जमीन पर कब्जा करने के मामले में गिरिराज सिंह के खिलाफ दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




