ePaper

बजट से बिहार को मिलेगा सर्वाधिक लाभ : सुशील मोदी

Updated at : 01 Feb 2018 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बजट से बिहार को मिलेगा सर्वाधिक लाभ : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गांव, गरीब और किसानों को पूरी तरह से समर्पित है. इसमें जन स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक, महिला, नौकरी पेशा लोगों और लघु उद्योगों के लिए भी खासतौर से ध्यान रखा गया है, जिससे बिहार […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गांव, गरीब और किसानों को पूरी तरह से समर्पित है. इसमें जन स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक, महिला, नौकरी पेशा लोगों और लघु उद्योगों के लिए भी खासतौर से ध्यान रखा गया है, जिससे बिहार जैसे राज्य को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

सुशील मोदी ने कहा, भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना करने, 50 करोड़ लोगों को पांच लाख तक का सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा से बिहार के किसानों और गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा. पशुपालक और मछली पालक किसानों को क्रेडिट कार्ड देने के प्रस्ताव, पशुपालन और मत्स्य पालन के आधारभूत संरचना के विकास के लिए 10 हजार करोड़ के प्रावधान के अलावा किसानों के कर्ज के लिए 11 हजार करोड़ के फंड का सर्वाधिक लाभ बिहार को ही मिलेगा.

ये भी पढ़ें…रेल बजट: बिहार को कई परियोजनाओं की मिली सौगात

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आठ करोड़ महिलाओं को उज्जवला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, चार करोड़ गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और स्वयं सहायता समूहों को 75 हजार करोड़ का ऋण देने के प्रस्ताव भी स्वागतयोग्य है. बजट में टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह 500 रुपये देने का प्रस्ताव भी सराहनीय है. वरिष्ठ नागरिकों के जमा धन के ब्याज पर छूट की सीमा 10 हजार बढ़ा कर 50 हजार करने से नौकरी पेशा लोगों के लिए 40 हजार रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन और कॉरपोरेट टैक्स 30 से घटा कर 25 फीसदी कर मध्यम, छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि आम बजट जहां बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा. वहीं, देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और विकास को गतिमान करने वाला भी है.

ये भी पढ़ें…बजट 2018 :जानें… बिहार जैसे राज्य कोकितना मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन