बिहार सृजन घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में हो : तारिक अनवर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने सृजन घोटाले की जांच पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला की तरह सृजन घोटाला का मामला है. दोनों में सरकारी राशि की निकासी राजकीय कोषागार से हुई है. इसलिए इस मामले में मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने सृजन घोटाले की जांच पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला की तरह सृजन घोटाला का मामला है. दोनों में सरकारी राशि की निकासी राजकीय कोषागार से हुई है.
इसलिए इस मामले में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को आरोपी बनाया जाना चाहिए.
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भागलपुर में बटेश्वरस्थान पंप नहर परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से होनी चाहिए. उन्होंने बाढ़प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का कृषि लोन माफ करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




