ePaper

3700 करोड़ की लागत से बन रहा पटना-सासाराम 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे, डेढ़ घंटे में होगा पूरा सफर 

Updated at : 03 May 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
AI Image

AI Image

पटना: सासाराम से पटना के बीच में सफर स्टेट हाईवे-2 और स्टेट हाईवे-81 से 4 घंटे में पूरा किया जाता है. लेकिन 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बन जाने के बाद यह सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा होगा. इस प्रोजेक्ट पर सरकार करीब 3700 करोड़ रुपए खर्च कर रही है.

विज्ञापन

पटना: बिहार के लोगों का सफर आरामदायक और किफायती बनाने के लिए सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है. इसी के तहत बिहार की राजधानी पटना से सासाराम के बीच केंद्र और राज्य सरकार 3700 करोड़ की लागत से 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनवा रही है. इससे इन शहरों के बीच में रहने वाले लोगों को सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा. फिलहाल इन दो शहरों के बीच सफर करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है जो सड़क के बनने के बाद महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा. 

AI Image
Ai image

आधा हो जाएगा सफर का समय

फिलहाल सासाराम से पटना के बीच में सफर स्टेट हाईवे-2 और स्टेट हाईवे-81 से पूरा किया जाता है. लेकिन इस 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा हो जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की 120 किलोमीटर का सफर  महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा. इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी. 

Ai image

क्या होता है एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे? 

एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का एक ऐसा राजमार्ग होता है, जहां पर प्रवेश और निकास के लिए सीमित बिंदु होते हैं. इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यातायात का प्रवाह बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से हो सके, आसान भाषा में कहे तो एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में प्रवेश और निकास के कम जगहों पर होता हैं, जैसे कि एक्सप्रेसवे में, ताकि सफर करने वाले को बहुत ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़े और वह एक रफ्तार को कायम रख सके.  

AI Image
Ai image

बिहार के किन-किन शहरों को मिलेगा इसका फायदा 

पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को 2 साल के अंदर बनाया जायेगा. यह ग्रीनफील्ड हाईवे पटना से आरा होते हुए सासाराम तक जाएगा.  यह ग्रीनफील्ड हाईवे एनएच-19, एनएच-319, एनएच-922, एनएच-131G और एनएच-120 से होकर गुजरेगी. यह प्रोजेक्ट बिहार स्टेट हाइवे की एसएच-12, एसएच-102, एसएच-2 और एसएच-81 से भी होते हुए जाएगी. इस हाईवे के बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिले के लोगों को फायेदा होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Ai image

किन इलाकों को मिलेगी राहत

पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर बनने से पीरो, नौबतपुर, अरवल, सहार, हसन बाजार, संझौली और नोखा के लोगों को राहत मिलेगी. इसके अलावा, पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास होते हुए वाराणसी जाना आसान हो जायेगा. इसके बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम में कनेक्टिविटी बढ़िया हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar: 15,450 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर, 5 जिलों को जोड़ेगा 225 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन