पटना रिंग रोड के निर्माण में आएगी तेजी, इन इलाके के लोगों की बदल जाएगी किस्मत, जानें कहां से गुजरेगी सड़क

Updated at : 02 Jul 2023 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना रिंग रोड के निर्माण में आएगी तेजी, इन इलाके के लोगों की बदल जाएगी किस्मत, जानें कहां से गुजरेगी सड़क

बिहार राजधानी पटना में बनाये जा रहे रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी आने वाली है. इसके लिए पटना साइड में जमीन अधिग्रहण के एवज में 117 रैयतों को लगभग 51 करोड़ मुआवजा भुगतान कर दिया गया है.

विज्ञापन

बिहार राजधानी पटना में बनाये जा रहे रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी आने वाली है. रिंग रोड के हिस्से में शेरपुर व दिघवारा के बीच बनने वाले छह लेन पुल व एप्रोच रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से हो रहा है. पटना साइड में 151 एकड़ जमीन की जरूरत है. पटना साइड में जमीन अधिग्रहण के एवज में 117 रैयतों को लगभग 51 करोड़ मुआवजा भुगतान हुआ है. जबकि, कुल जमीन अधिग्रहण होने पर 188 करोड़ मुआवजा वितरण होगा. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि रैयतों को मुआवजा वितरण के लिए 115 करोड़ आवंटन हुआ है. मुआवजा के लिए आये 127 आवेदन में 117 रैयतों को मुआवजा भुगतान किया गया. शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड में पटना जिले में दानापुर अंचल के दो मौजा और मनेर अंचल में जमीन अधिग्रहण होना है. मनेर अंचल के मगराल मौजा में लगभग दो एकड़ जमीन सरकारी है. इसका निर्णय अपर समाहर्ता को करना है.

तीन मौजा में मुआवजे को लेकर सीओ को भेजा गया पत्र

शेरपुर, शंकरपुर दियाराव खासपुर मौजा शामिल है. जबकि मनेर अंचल में बलुआ, रामपुर जंजिराव मगरपाल मौजा है. सूत्र ने बताया कि दानापुर अंचल के शंकरपुर दियारा मौजा में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजा वितरण के लिए संबंधित सीओ को पत्र भेजा गया है. वहीं मनेर अंचल के सीओ बलुआ व रामपुर जंजीरा मौजा में मुआवजा वितरण के लिए रैयतों से आवेदन मांगे गये हैं. शंकरपुर दियारा में 33.74 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 5.12 करोड़ मुआवजा वितरण होना है. जबकि बलुआ में 6.64 एकड़ जमीन अधिग्रहण में 3.82 करोड़ व रामपुर जंजीरा में 22.16 जमीन अधिग्रहण में 3.35 करोड़ मुआवजा वितरण होना है.

Also Read: बिहार: जदयू में चुनाव की तैयारी तेज, आज से तीन दिनों तक सीएम नीतीश कुमार करेंगे पार्टी सांसदों से मुलाकात
दियारा क्षेत्र में आवागमन में होगी सुविधा

पटना रिंग रोड में शेरपुर-दिघवारा के बीच पुल बनना है. साथ ही दानापुर दियारे के गंगहारा में पुल के दोनों साइड रैंप बनाने का प्रस्ताव है. रैंप के बनने से दियारा क्षेत्र में रहने वाले 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा मिलेगी. शेरपुर से दिघवारा के बीच बनने वाले छह लेन पुल की एप्रोच रोड के साथ पुल की लंबाई 15 किमी है. इसमें नौ किलोमीटर पुल की लंबाई है. शेरपुर से दिघवारा के बीच बनने वाले पुल में लगभग आठ किमी हिस्सा गंगहारा इलाके में बनना है. शेरपुर वदिघवारा दोनों साइड में छह किमी का एप्रोच रोड बनेगा. शेरपुर साइड में एप्रोच रोड को कन्हौली से जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन