पटना: गर्मी में नहीं सताएगी बिजली की कमी, दीघा ग्रिड को मिलेगा 70 मेगावाट ज्यादा बिजली, ये मुहल्ले रहेंगे जगमग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2023 3:31 PM
Multibagger Stocks
बिहार की राजधानी पटना में इस बार लोगों को गर्मी में बिजली जाने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि दीघा ग्रिड से इस साल 70 मेगावाट बिजली की सप्लाई की जाएगी. इससे दीघा की करीब पांच लाख की आबादी को निर्बाध्य बिजली मिलेगी.
बिहार की राजधानी पटना में इस बार लोगों को गर्मी में बिजली जाने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि दीघा ग्रिड से इस साल 70 मेगावाट बिजली की सप्लाई की जाएगी. इससे दीघा की करीब पांच लाख की आबादी को निर्बाध्य बिजली मिलेगी. इससे पूरे इलाके को बड़ी राहत मिलेगी. ट्रांसमिशन कंपनी ने दीघा ग्रिड को न्यू बिहटा ग्रिड से जोड़ दिया है. इससे अब दीघा ग्रिड को 70 मेगावाट बिजली मिल सकेगी. बताया जा रहा है कि खगौल ग्रिड से जुड़े होने पर खगौल में बिजली की मांग ज्यादा होने या ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण दीघा ग्रिड को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता था.
दीघा ग्रिड को न्यू बिहटा ग्रिड से जोड़ने की तैयारी 2017-18 से चल रही थी. 2017-18 में इसके लिए नई लाइन तैयार की गयी. इसके बाद, तीन दिनों का ट्रायल रन भी किया गया. मगर विभिन्न कारणों से उस समय लाइन को जोड़ा नहीं जा सका. नतीजा ये होता था कि बिहटा ग्रिड प्रचंड गर्मी में हांफना शुरू कर देती है. इस बार भी, अप्रैल के महीने में बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी. इसका नतीजा लोड शेडिंग के रुप में देखने को मिला. हालांकि, अब 220/132/33 केवी बिहटा न्यू ग्रिड से दीघा के लोगों की परेशान दूर हो जाएगी.
Also Read: बिहार: आज जेल में सरेंडर करेंगे आनंद मोहन, मृतक डीएम की पत्नी के आपत्ति के बाद भी शुरू होगी रिहाई की प्रक्रिया
दीघा ग्रिड की आपूर्ति क्षमता करीब 130 मेगावाट है. इसी साल 20 अप्रैल को ग्रिड से बिजली सप्लाई अपने सर्वाधिक स्तर 120 मेगावाट पर चली गयी थी. हालांकि, बाद में मौसम बदले से अभी बिजली की आपूर्ति सामान्य है. न्यू बिहटा ग्रिड का साथ मिल जाने से दीघा ग्रिड की क्षमता 200 मेगावाट की हो गयी है. इससे दीघा घाट, एक्स टीटीआई, आशियाना दीघा रोड, पॉलसन रोड, नेपाली नगर, निराला नगर, राजीव नगर, माइका कॉलोनी, पाटलिपुत्र रेल परिसर, रामजीचक, नासरीगंज, बिस्कुट फैक्ट्री, तकिया पर, मिथिला कॉलोनी, खगरी सड़क, बाजार समिति, दानापुर कोर्ट आदि इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










