पटना में पुलिस से भिड़े भीम आर्मी कार्यकर्ता, पुलिस ने किया डिटेन, राजभवन मार्च रहा फ्लॉप?
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी के भिड़ंत की तस्वीर
Patna Bhim Army Protest: पटना में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ता पुलिसकर्मी से भिड़ गए. कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है. बताया जा रहा है कि कहीं ना कहीं यह प्रदर्शन फ्लॉप रहा.
Patna Bhim Army Protest: पटना में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अधिकार मार्च किया. इसकी शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से की गई. भीम आर्मी के कार्यकर्ता राजभवन तक मार्च करने वाले थे. लेकिन पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी.
आपके शहर में
पुलिसकर्मियों से भिड़े कार्यकर्ता
गांधी मैदान से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तैनात थी. लेकिन इस बीच भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिसकर्मी से भिड़ गए. इस दौरान दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई. इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को डिटेन भी किया गया. इन सबके बावजूद कहीं ना कहीं इस राजभवन मार्च को फ्लॉप बताया जा रहा है.

कार्यकर्ता से ज्यादा रहे पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, भीम आर्मी के काफी कम संख्या में ही कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे. कार्यकर्ताओं से ज्यादा उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या थी. लगभग 150 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इसके साथ ही तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी. सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया था.
प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या हुआ?
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन जेपी गोलंबर पर उन्हें रोक दिया गया. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर प्रदर्शन किया. इसके बाद कुछ कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद कईयों को डिटेन किया गया. लेकिन प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी से ज्यादा पुलिसकर्मी दिखे.

कार्यकर्ताओं की थी ये मांगें
अधिकार मार्च के जरिए बिहार की सभी सरकारी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य की नौकरियों में बिहार के युवाओं को अधिक अवसर मिलना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान BSSC की आगामी परीक्षाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए.
Also Read: रील बनाइए और जीतिए 3 लाख का इनाम, इतने इंफ्लुएंसर्स ने किया आवेदन, बिहार सरकार ने दिया खास मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए