रील बनाइए और जीतिए 3 लाख का इनाम, इतने इंफ्लुएंसर्स ने किया आवेदन, बिहार सरकार ने दिया खास मौका
AI फोटो
Shravani Mela Influencer Contest: बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है. 132 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है. विजेता को 3 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा.
पटना से सविता की रिपोर्ट
आपके शहर में
Shravani Mela Influencer Contest: पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेले को वैश्विक पहचान दिलाने और सांस्कृति विरासत के प्रचार-प्रसार का हिस्सा बनने के लिए 132 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सामने आए हैं. ये 'श्रावणी मेला 2026: एक इन्फ्लुएंसर की नजर से' नामक वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं. अब इनके आवेदन की स्क्रूटनी होगी. इसके बाद सबसे बेहतरीन रिल्स बनाने वाले पुरस्कृत किया जाएगा.
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से की गई थी अपील
इस प्रतियोगिता में 25000 फॉलोअर्स वाले कोई भी इन्फ्लूएंसर्स या कंटेट क्रिएटर्स भाग लेकर फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पुरस्कार के रूप में तीन, दो और एक लाख रुपये के अतिरिक्त 50 हजार के दो चौथे और 25 हजार रुपये के पांच प्रशंसा पुरस्कार दिया जाएगा. इस प्रतियोगिता में जो अपने सोशल मीडिया माध्यमों से बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक दर्शक समूह तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, उनसे इसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की गई थी.
क्या है पात्रता?
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक होना, उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होना और फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब पर कुल मिलाकर न्यूनतम 25000 फॉलोअर्स होना आवश्यक है. प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को श्रावणी मेला (मुंगेर, बांका एवं भागलपुर स्थित कांवरिया पथ) से संबंधित वीडियो/रील तैयार कर प्रस्तुत करना होगा. वीडियो की अवधि न्यूनतम 30 सेकंड और अधिकतम 2 मिनट निर्धारित की गई है और प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री पूरी तरह श्रावणी मेला से संबंधित होनी चाहिए नहीं तो उसे अयोग्य माना जाएगा.
प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया
सभी आवेदन Google Forms के माध्यम से भेजी जाएंगी, जिसका लिंक पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tourism.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है. प्रतिभागियों को नाम, पता, जन्मतिथि, संपर्क विवरण, वैध पहचान पत्र और हर एक वीडियो के साथ हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 50 शब्दों का शॉर्ट एक्सप्लानेशन भी देना होगा.
जानकारी के मुताबिक, विभाग की ओर से यह भी निर्धारित किया गया है कि वीडियो एचडी क्वालिटी का हो. साथ ही उसका आकार 100 एमबी से 1 जीबी के बीच हो. वीडियो का जियोटैग्ड होना अनिवार्य होगा और चयनित प्रतिभागियों को विभाग की मांग पर रॉ फुटेज भी उपलब्ध कराना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए