ePaper

पप्पू यादव का संसद में दावा- बिहार में बिना पेपर लीक कोई भी परीक्षा नहीं होती

Updated at : 18 Dec 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
pappu yadav news| Pappu Yadav raised the issue of paper leak in Parliament

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पेपर लीक के मामले को लोकसभा में उठाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के नहीं होती है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. हालांकि बिहार में कई बार पेपर लीक की सिर्फ अफवाहें उड़ती हैं. लेकिन इन अफवाहों से परीक्षार्थी बहुत प्रभावित होते हैं. हाल ही में बिहार में BPSC परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाह उड़ी और जमकर उपद्रव हुआ. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस संवेदनशील मामले को लोकसभा में उठाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई परीक्षा बिना पेपर लीक के नहीं होती है.

पेपर, एग्जामिनेशन और घोटाला… यह एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं

पप्पू यादव ने लोकसभा में कहा, “पेपर, एग्जामिनेशन और घोटाला…यह एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं. बीपीएसी, यूपीएससी, नियोजित शिक्षक, शिक्षक कर्मचारी का पेपर लीक का मामला लगातार चल रहा है. परम ज्ञान निकेतन गया से लेकर कई स्कूलों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं… बिना पेपर लीक के परीक्षा ही नहीं होती है.”

अभी सीजीएल में सामने आया कि उसमें बच्चे से 40 लाख रुपया लिया गया. नॉर्मलाइजेशन का मुद्दा उठा. सॉफ्टवेयर के चलते 85,000 बच्चे फॉर्म नहीं भर सके. पेपर का भ्रष्टाचार चल रहा है और बिहार में लगातार लाठियां चलाई जा रही हैं.

Also Read: आधी रात को रौद्र रूप में दिखे वैशाली एसपी, दो पदाधिकारी समेत 7 सिपाहियों पर लिया एक्शन

हंगामा करने वाले छात्रों पर लगेगा आजीवन बैन

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा भवन में हंगामा करने वाले छात्रों पर कड़ा एक्शन लिया गया है. बीपीएससी पीटी परीक्षा में हंगामा करने वाले छात्रों को आयोग ने लाइफटाइम के लिए बैन करने का फैसला किया है. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि हंगामा करने वाले छात्रों को पहचान कर उन्हें नोटिस भेज जाएगा. अगर यह बात सामने आता है कि उन्होंने गलती की है तो उन्हें आजीवन बैन कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन