Panchayat Elections In Bihar 2021 : पांच जुलाई के बाद कभी हो सकती है पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jul 2021 7:08 AM
राज्य निर्वाचन आयोग पांच जुलाई के बाद कभी भी पंचायत चुनाव-2021 की घोषणा कर सकता है. आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से पांच जुलाई तक पंचायत चुनाव के चरणों को लेकर रिपोर्ट की मांग की है.
पटना. राज्य निर्वाचन आयोग पांच जुलाई के बाद कभी भी पंचायत चुनाव-2021 की घोषणा कर सकता है. आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से पांच जुलाई तक पंचायत चुनाव के चरणों को लेकर रिपोर्ट की मांग की है.
जिला निर्वाचन अधिकारियों को 10 चरणों को ध्यान में रखते हुए प्रखंडवार पंचायत चुनाव का प्लान भी भेजने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम कार्यक्रम तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा.
आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये जानेवाले कर्मियों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाना सुनिश्चित कराएं. चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले कर्मियों का समय-समय पर कोरोना जांच कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसी तरह मतदाताओं को भी तेजी कोरोना का टीका लगवाएं.
आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंचायत चुवाव में सवा पांच करोड़ मतदाता हैं. त्रिस्तरीय पंचायतों के साथ ग्राम कचहरियों के चुनाव में प्रत्याशियों को सात दिनों का समय पर्चा भरने के लिए मिलेगा.
तीन दिन स्क्रूटनी और दो दिनों का समय नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया. प्रत्याशियों को 11 से 12 दिनों का समय प्रचार के लिए मिलेगा. पंचायत चुनाव में मतदान के तीसरे दिन मतगणना करायी जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










