बगहा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 10 Jan 2025 3:55 PM
आरोपी
Bagaha: बगहा दादी के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई पांचवी की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.
बगहा दादी के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई पांचवी की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरुवार की देर शाम पटखौली थाना क्षेत्र के बगहा शहर से सटे सरेह की है. मामले में पीड़िता की मां ने महिला थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
दादी के साथ चारा काटने गई नाबालिग के साथ दुराचार
महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ट्विंकल ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की मां के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि थाने को दिये आवेदन में पीड़िता के मां ने लिखा है कि गुरुवार की दोपहर पीड़ित अपनी दादी के साथ घर के पास सरेह में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी. इस दौरान पीड़िता की दादी पास के गन्ने के खेत में चारा काट रही थी और लड़की बगल के खेत में साग काटने चली गई थी. वहां पहले से घात लगाए बैठे तीज नगर निवासी निर्गुण राम ने नाबालिग लड़की को पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया जिसके बाद उसने दुष्कर्म किया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना के बाद नाबालिग ने रोते हुए इसकी सूचना अपनी दादी को दी. सूचना पर दादी व चार अन्य घास काट रही महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी महिलाओं को धक्का देकर वहां से फरार हो गया. इसके बाद नाबालिग अपनी दादी के साथ घर आई और घटना की जानकारी परिजनों के दी. जिसके बाद परिजनों के द्वारा इसकी सूचना महिला थाने को दी गई. जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










