बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब 611 प्रकार की दवाएं मुफ्त में मिलेगी, बिहार सरकार ने जारी की गाइड लाइन

नयी-नयी बीमारियां सामने आने के बाद बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं के वितरण काे लेकर नया गाइडलाइन जारी किया है. नये नियम के मुताबिक अब सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवा बाहर से खरीद नहीं करनी पड़ेगी. अब मरीजों को 611 प्रकार की दवाएं मुफ्त में मिलेंगी.
मुजफ्फरपुर: सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवा बाहर से खरीद नहीं करनी पड़ेगी. अब मरीजों को 611 प्रकार की दवाएं मुफ्त में मिलेंगी. नयी-नयी बीमारियां सामने आने के बाद सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं के वितरण काे लेकर नया गाइडलाइन जारी किया है.
इसके तहत अब मरीजाें निजी दुकानों से दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी. सरकार की ओर से जारी नये संकल्प में मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल व स्वास्थ्य उपकेंद्र तक के अस्पतालों में ओपीडी और आइपीडी में कुल 611 प्रकार की दवाओं के वितरण करने का निर्णय लिया गया है.
-
मेडिकल काॅलेज- 356-256
-
जिला अस्पताल- 287-169
-
अनुमंडलीय अस्पताल- 212- 101
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 212- 97
-
रेफरल अस्पताल- 203- 98
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- 201- 93
-
शहरी पीएचसी- 180- 00
-
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- 140- 53
-
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर- 151
-
स्वास्थ्य उपकेंद्र टेलीमेडिसीन- 97
-
स्वास्थ्य उपकेंद्र एल1- 72
-
स्वास्थ्य उपकेंद्र- 32
-
मानसिक विज्ञान केंद्र काेइलवर- 144
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




