Photos: नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘वो हम सबसे बहुत स्नेह और इज्जत करते थे’

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ अपने संबंधों और कामकाज के अनुभव को साझा किया.

विज्ञापन
undefined

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे. इसके बबाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के साथ अपने संबंधों और कामकाज के अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी मुझे बहुत स्नेह और इज्जत करते थे. मैं कभी भूल नहीं सकता.

undefined

सीएम नीतीश ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं. उन्होंने मुझे बहुत काम दिया. जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तो मेरे शपथ ग्रहण में आए थे.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम उन्हें नमन करने आए हैं. उनकी तबीयत खराब होने पर हम लोग उनसे मिलने दिल्ली जाया करते थे. उन्होंने कहा कि जब पहली बार में लोकसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुआ तो अटल जी के सरकार में ही मंत्री बना.

undefined

नीतीश कुमार अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में कई अहम विभाग जैसे कृषि और रेल के मंत्री रह चुके हैं. उन्हीं के समय जदयू और भाजपा का पहली बार गठबंधन हुआ था.

undefined

अटल बिहारी वाजपेयी को नीतीश कुमार द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली जाने पर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे. इन कयासों पर विराम लगाते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना के अटल जी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली नहीं आ पा रहा था. इस बार मौका मिला तो आ गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन