स्पेशल एयरफोर्स प्लेन गजराज से पटना लाया गया नीट का क्वेश्चन पेपर, 21 जून को होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल एयरफोर्स प्लेन गजराज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET UG Re-Exam: एयरफोर्स के स्पेशल प्लेन गजराज से नीट परीक्षा का क्वेश्चन पेपर पटना लाया गया है. पटना से कुछ क्वेश्चन पेपर को गयाजी और दरभंगा भी भेजा गया है. 21 जून को नीट की परीक्षा दोबारा से ली जाएगी, जिसके लिए बिहार सरकार की ओर से खास तैयारी की गई है.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam: 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा के लिए इस बार व्यवस्था कई ज्यादा टाइट कर दी गई है. खास बात यह है कि परीक्षा के क्वेश्चन पेपर को एयरफोर्स के स्पेशल प्लेन गजराज से पटना लाया गया है. पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलेक्शन सेंटर पहुंचाया गया.

विज्ञापन

गयाजी और दरभंगा भी भेजा गया क्वेश्चन पेपर

इसके साथ ही कुछ क्वेश्चन पेपर गयाजी और दरभंगा भी भेजे गए हैं, जहां कड़ी निगरानी में उसे अधिकारियों को सौंप दिया गया है. 21 जून को पटना समेत कई जिलों में नीट की परीक्षा ली जाएगी. इससे पहले 3 जून को नीट की परीक्षा हुई थी. लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से परीक्षा रद्द हो गई थी और दोबारा से परीक्षा लिए जाने का फैसला लिया गया था.

परीक्षार्थी बस में कर सकेंगे फ्री में यात्रा

नीट की परीक्षा को लेकर बिहार सरकार भी इस बार पूरी तरह सतर्क हो गई है. इसके साथ ही परीक्षार्थियों को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं. नीट के परीक्षार्थी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगे. निगम ने यह साफ किया है कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा सिर्फ परीक्षा के उद्देश्य से आने-जाने के लिए दी जाएगी.

परीक्षार्थियों को दिखाने पड़ेंगे ये डॉक्यूमेंट

जानकारी के मुताबिक, सरकारी बसों के अलावा निगम के तहत संचालित होने वाली निजी मोड की बसों में भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए फ्री में यात्रा कर सकेंगे. निगम की ओर से यह भी साफ किया गया है कि बस में फ्री यात्रा करने के लिए उन्हें बस कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. निगम ने एहतियात के तौर पर एडमिट कार्ड की कॉपी साथ रखने का भी निर्देश दिया है, ताकि उसे जमा किया जा सकें.

एडमिट कार्ड की कॉपी होने पर ही नीट के अभ्यर्थी फ्री में यात्रा कर सकेंगे. ऐसे में उन्हें अपना नाम, पता, परीक्षा केंद्र और मोबाइल नंबर कंडक्टर को बताना होगा. इस दौरान यात्रा करने वाले सभी परीक्षार्थियों को जीरो टिकट जारी किया जाएगा और आने और जाने दोनों तरफ में उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में 48 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून तक अलर्ट जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन