ePaper

VIDEO: बिहार में फिर एनडीए सरकार, नीतीश कुमार नौवीं बार बने सीएम, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

Updated at : 28 Jan 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बिहार में फिर एनडीए सरकार, नीतीश कुमार नौवीं बार बने सीएम, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

बिहार में गठित एनडीए की नई सरकार में भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उप मुख्यमंत्री सम्राट और विजय सिन्हा समेत आठ मंत्रियों ने शपथ ली है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने रविवार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री के अलावा आठ अन्य मंत्रियों ने शपथ लिया. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह का राजद ने बहिष्कार किया. नीतीश कुमार के अलावा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं. दोनों मंत्री भाजपा कोटे से हैं. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनाया गया है.

मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद दूसरे नंबर पर भाजपा के सम्राट चौधरी को शपथ दिलायी गयी. तीसरे नंबर पर भाजपा के ही विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली. कुल आठ मंत्री बनाये गये. इनमें भाजपा के तीन सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा और प्रेम कुमार, जदयू के मुख्यमंत्री के अलावा तीन विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादवऔर श्रवण कुमार, हम के एक संतोष कुमार और एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार मंत्री बनाये गये. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान तथा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहे.

नई सरकार अब जल्द ही कैबिनेट की बैठक कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और बहुमत साबित करेगी. इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष को लेकर फैसला लिया जा सकता है. इसके बाद ही बजट सत्र की कार्रवाई होगी.

Also Read: बिहार में गिरी महागठबंधन की सरकार, नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा
Also Read: नीतीश कुमार ने ली नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा बने पहली बार डिप्टी सीएम
Also Read: कौन हैं बिहार के नये डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन