नवादा में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद सड़क जाम

Nawada Road Accident : नवादा-पकरीबरावां मुख्य पथ पर सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है और जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग की.

विज्ञापन

Nawada Road Accident : नवादा–पकरीबरावां मुख्य पथ पर भगगईवानपुर और मड़हल गांव के बीच मंगलवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भगवानपुर गांव निवासी बैद्यनाथ यादव की 48 वर्षीय पत्नी रामप्यारी देवी की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जिला प्रशासन को बुलाने की मांग पर अड़ गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Nawada Road Accident : क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार कि रामप्यारी देवी अपनी भैंस और उसके बच्चे को चराकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला और पशुओं को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि रामप्यारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए.

Nawada News : आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप नवादा–पकरीबरावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. परिजनों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे और उचित मुआवजे के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा.

ग्रामीण ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: नवादा स्टेशन पर टिकट चेकिंग से मची हलचल, सैकड़ों बेटिकट यात्रियों से वसूले गए हजारों रुपये



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन