नाबालिग से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एक आरोपित की पहले हुई थी गिरफ्तारी
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो लोगों ने शराब के नशे में एक घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ किया था. इस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र बड़ी दरगाह मुहल्ले निवासी मो शरीफ उदीन उर्फ शरीफ खां के बेटे निजामुदीन उर्फ निजाम खां कल्लू के रूप में हुई है. महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने बताया कि वर्ष 2018 में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहा था. इससे गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. लेकिन, फरार चल रहा था. ऐसे इस मामले में एक अभियुक्त को पहले ही जेल भेज चुके है. सन 2018 में पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया था. एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. दूसरे आरोपित लगातार फरार चल रहा था. फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना पर छापेमारी में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन