ePaper

शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 22 Feb 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

दियौरा बधार में शराब भट्टी पर पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन

दियौरा बधार में शराब भट्टी पर पुलिस की छापेमारी प्रतिनिधि, पकरीबरावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव से पूरब दियौरा बधार स्थित पइन के समीप संचालित शराब भट्ठी पर पुलिस ने सघन छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर देसी चुलाई शराब का निर्माण व पैकिंग का कार्य किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिशनपुर निवासी कारू यादव के पुत्र सरयुग यादव, विशुन तांती के पुत्र गन्नू तांती तथा भलुकी निवासी गाढ़ो मांझी के पुत्र सिद्धो मांझी को शराब बनाते और पैकिंग करते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान करीब 85 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त ड्रम, बर्तन, पाइप सहित अन्य उपकरण जब्त किये गये. मौके पर मौजूद लगभग 200 लीटर महुआ का मीठा घोल भी नष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन