तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटी बाइक

Updated:
विज्ञापन

भोरमबाग गांव के निकट तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

कौआकोल़

थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव के निकट तीन बदमाशों ने रविवार की देर शाम में एक बाइक सवार युवक के साथ लूटपाट की. पीड़ित युवक कौआकोल थाना क्षेत्र के जोराबरडीह गांव निवासी स्वर्गीय दयानंद मंडल के पुत्र अशोक मंडल ने बताया कि वह अपनी बाइक से देर शाम में घर लौट रहा था. इस दौरान भोरमबाग गांव के निकट तीन बाइक सवार बदमाशों ने सामने से बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया. इसके बाद तीनों बदमाश मिलकर मारपीट करने लगे. साथ ही उसके पास रहे 70 हजार रुपये नकद, सोना का चेन व बाइक नंबर बीआर47बी 2106 को छीन कर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़ित युवक ने कौआकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव निवासी शिव यादव के पुत्र रंजीत यादव, बिपो यादव व गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रपोइरामपुर गांव निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के विरुद्ध कौआकोल थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन