ePaper

दो बाइक की टक्कर एक की मौत, एक घायल

Updated at : 08 May 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर एक की मौत, एक घायल

नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेताबिगहा गांव का रहने वाला था युवक

विज्ञापन

रोह. रोह प्रखंड के शेखपुरा गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जानकारी, दो बाइकों की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों बाइक सवार युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कौशल कुमार को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नेमदारगंज थान क्षेत्र के चेता बिगहा गांव निवासी किशोरी यादव के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गयी है. मृतक युवक अपने परिवार से मिलने के लिए जा रोह जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी है. वहीं इस घटना में घायल रोह प्रखंड के साथे गांव के सोनू कुमार का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन