ePaper

शोभा कुमारी निर्विरोध बनीं प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 22 Feb 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
शोभा कुमारी निर्विरोध बनीं प्रखंड अध्यक्ष

गोविंदपुर में जदयू संगठन को नयी मजबूती

विज्ञापन

गोविंदपुर में जदयू संगठन को नयी मजबूती प्रतिनिधि, गोविंदपुर. गोविंदपुर प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) संगठन को नयी ऊर्जा मिली है. सकरी नदी किनारे स्थित गोविंदपुर पंचायत भवन में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं नामांकन प्रक्रिया के दौरान शोभा कुमारी को एक बार फिर सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान जदयू के प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी पंकज सिंह, पर्यवेक्षक अरुण रंजन और प्रस्तावक प्रवीण कुमार की मौजूदगी में शोभा कुमारी ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अंतिम समय 12:30 बजे तक अन्य किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। घोषणा होते ही पंचायत भवन में उपस्थित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर शोभा कुमारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभायेंगी.

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

JAVED NAJAF is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन