नवादा: समेकित खेती से जैविक कृषि तक, इनपुट डीलरों ने सीखे आधुनिक कृषि के गुर

Author Dashrath mistri|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

केवीके सोखोदेवरा का भ्रमण करते डीलर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में इनपुट डीलरों के लिए आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में कृषि विज्ञान केंद्र शेखपुरा ने आधुनिक कृषि तकनीकों का ज्ञान दिया. प्रशिक्षुओं ने समेकित कृषि, जैविक खेती और पशुपालन के व्यावहारिक प्रदर्शन से जुड़ा ज्ञान प्राप्त किया.

विज्ञापन

Nawada News : कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) शेखपुरा द्वारा संचालित इनपुट डीलरों के लिए कृषि विस्तार सेवा डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया. इस दौरान 42 प्रशिक्षणार्थी इनपुट डीलरों ने कृषि विज्ञान केंद्र, सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा (नवादा) का भ्रमण कर आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

समेकित कृषि प्रणाली और बीज उत्पादन की दी जानकारी

भ्रमण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कराया. उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली (आईएफएस) के माध्यम से कम लागत में अधिक लाभ अर्जित करने के मॉडल की जानकारी दी. साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, वैज्ञानिक तरीके से पौध तैयार करने और नर्सरी प्रबंधन की तकनीकों से भी अवगत कराया.

पशुपालन और जैविक खेती का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन

प्रशिक्षणार्थियों ने बकरी पालन एवं मुर्गी पालन इकाइयों का निरीक्षण किया, जहां उन्हें पशुपालन को लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी दी गई. इसके अलावा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, रसायनमुक्त कृषि पद्धतियों तथा वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया.

किसानों को बेहतर सलाह देने में मिलेगी मदद

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, नवादा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. शशांक शेखर सिंह, अंगद कुमार एवं रजत रंजन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से इनपुट डीलरों को आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है. इससे वे किसानों को बेहतर तकनीकी परामर्श देने और गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट उपलब्ध कराने में अधिक सक्षम बनेंगे. प्रशिक्षणार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को नजदीक से समझने और किसानों तक नई जानकारी पहुंचाने में काफी सहायता मिलेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन