नवादा में पैजुना गांव के पास बदहाल स्टेट हाइवे-103, बड़े गड्ढों से आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर एनएच की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा के पैजुना गांव में स्टेट हाइवे-103 की हालत बेहद खराब है. चौड़ीकरण के बाद भी सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोग दुर्घटना की आशंका से चिंतित हैं.

विज्ञापन

Nawada News : मंझवे से गोविंदपुर तक जाने वाले स्टेट हाइवे-103 पर अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. सड़क के इस हिस्से में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इससे टोटो, ऑटो और छोटी गाड़ियों के चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

चौड़ीकरण के बाद भी पैजुना में सड़क बदहाल

बताया गया कि स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण का कार्य गांव के दोनों तरफ किया जा चुका है, लेकिन पैजुना गांव के पास सड़क का एक हिस्सा अब भी गड्ढों में तब्दील है. सड़क संकरी और खराब होने के कारण आमने-सामने से वाहनों के आने पर यातायात प्रभावित हो जाता है.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

बड़े वाहनों के आने पर बढ़ जाती है परेशानी

खासकर जब एक तरफ से कोई बड़ी गाड़ी या मालवाहक वाहन आता है और दूसरी तरफ से टोटो, ऑटो या छोटी गाड़ी गुजर रही होती है, तो वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में कई बार सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

दुर्घटना की आशंका से चिंतित स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेट हाइवे-103 क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं. सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. लोगों ने बदहाल हिस्से की मरम्मत कर सड़क को सुचारु कराने की आवश्यकता जतायी है.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन