नवादा में बीडीओ का ड्राइवर बताकर दुकानदारों और छात्राओं से ठगी की कोशिश, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

हाथ में लगे चोट को दिखाते पीड़ित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : रजौली में बीडीओ का ड्राइवर बताकर दुकानदारों और छात्राओं से ठगी करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली मुख्यालय में बीडीओ का ड्राइवर बताकर दुकानदारों और छात्र-छात्राओं से रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे की है. पकड़े गये युवक की पहचान नवादा के गोपालपुर गांव निवासी भगीरथ सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वृद्ध महिला से मांगे 500 रुपये, पति को देखते ही भागने लगा युवक

बजरंगबली चौक स्थित भारती बीज भंडार सह खाद दुकान में बैठी वृद्ध महिला कौशल्या देवी से विकास कुमार ने 500 रुपये की मांग की. महिला ने इसकी जानकारी बगल की सीमेंट दुकान पर मौजूद अपने पति रामाशीष प्रसाद को फोन कर दी.

सूचना मिलने पर रामाशीष प्रसाद बीज दुकान पहुंचे. उन्होंने युवक को पहचान लिया. उनके अनुसार, विकास कुमार करीब एक सप्ताह पहले भी खुद को बीडीओ रजौली का ड्राइवर बताकर उनसे 500 रुपये की मदद मांग चुका था. रामाशीष प्रसाद ने उसे रुपये दे दिये थे, लेकिन उसने अब तक पैसे वापस नहीं किये थे. गुरुवार को वही युवक उनकी पत्नी से रुपये मांगने पहुंचा था.

भागने के दौरान दुकानदार को धक्का, हाथ में लगी चोट

रामाशीष प्रसाद को सामने देखते ही विकास कुमार भागने लगा. उसे पकड़ने के दौरान उसने रामाशीष प्रसाद को धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गयी और वे घायल हो गये.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को चोर-चोर कहकर खदेड़ना शुरू किया. ग्रामीणों ने गोपालपुर मोहल्ले में उसे पकड़ लिया और पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी.

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर थाने में पदस्थापित एसआई अरविंद पासवान पुलिस बल के साथ बजरंगबली चौक पहुंचे. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गयी. मामले में पुलिस की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है.

छात्राओं से भी फॉर्म और रुपये जमा कराने की कर रहा था कोशिश

गुरुवार को ही इस घटना से पहले विकास कुमार रजौली इंटर स्कूल में 12वीं कक्षा का फॉर्म भरने आयी छात्राओं से भी ठगी की कोशिश कर रहा था. वह ब्लॉक परिसर में छात्राओं से फॉर्म और रुपये जमा करने की बात कहने लगा.

छात्राओं के अनुसार, युवक ने स्कूल के एक शिक्षक का नाम लेते हुए कहा कि शिक्षक मीटिंग में हैं. उसने छात्राओं से कहा कि फॉर्म और रुपये उसे दे दें, वह स्कूल में जमा करवा देगा. हालांकि छात्राएं उसकी बातों में नहीं आयीं और विद्यालय चली गयीं.

इस दौरान छात्राओं ने ब्लॉक परिसर में युवक की तस्वीर भी अपने मोबाइल फोन में खींच ली थी.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी ठग | Prabhat Khabar Network
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ठग | Prabhat Khabar Network

बीडीओ ने लोगों से ठगी से सावधान रहने की अपील की

बीडीओ संजीव झा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उनका स्टाफ बनकर बाजार या अन्य जगहों पर ठगी करता है, तो पीड़ित उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने प्रखंडवासियों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की है.

Also Read : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की राशि, डीबीटी से हुआ भुगतान

जांच के बाद होगी अग्रतर कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. जांच पूरी होने के बाद अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : गंगा उद्धव योजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों की महापंचायत, बोले - जमीन नहीं छोड़ेंगे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन