राम-कृष्ण के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ेगा आरके मिशन स्कूल : विधायक

Updated:
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से नवादा में नया स्कूल

विज्ञापन

आरके मिशन स्कूल का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से नवादा में नया स्कूल प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा के साथ आरके मिशन स्कूल की शुरुआत की गयी है. यह बातें रविवार को शहर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कही गयीं. भगत सिंह चौक के पास पुराने एलआईसी ऑफिस परिसर में नये स्कूल का शुभारंभ हुआ. स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए आरके मिशन नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में नवादा विधायक विभा देवी और गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे. विधायक ने कहा कि संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर रामचंद्र सोनी पहले से जिले में दो स्कूल चला रहे हैं, जो शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. आरके मिशन स्कूल शहरी क्षेत्र में शिक्षा का नया विकल्प प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम में शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. आरपी साहू, भारत विकास परिषद के डॉ. मनोज बरनवाल, मुन्ना जी, बीएड कॉलेज के प्रो. दशरथ प्रसाद सहित अन्य प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. विद्यार्थियों का सांस्कृतिक प्रदर्शन कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. 50 से अधिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. संस्थान के रामचंद्र सोनी और निदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देने का काम करेगी. इस दौरान संस्थान से जुड़े कई लोग और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे. मंच का संचालन श्रवण बरनवाल ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन